औरैया के फफूंद क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम अपने घर के बरामदे में अकेली सो रही एक वृद्धा को गांव के ही एक युवक ने दबोचकर दुष्कर्म किया। वृद्धा की पौत्रवधू खाना देने वहां पहुंच गई तो वहां युवक को दुष्कर्म करते देख चीख पड़ी। इस पर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी को थाने ले गई।
पीड़िता के नाती ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी लगभग 85 वर्षीय वृद्ध दादी गांव के मकान में अकेली रहती है। उनके पति एवम् पुत्रों की मौत हो चुकी है। वह उनका पौत्र है और अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में काम करके परिवार व दादी का भरण पोषण करता है। उसके गांव में न रहने पर पड़ोसी ही दादी को खिलाते पिलाते हैं।