कन्नौज में युवती को एक लाख में बेच कर उसे बंधक बनाकर हर रोज उसके साथ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो महिलाओं समेत छह लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
सोमवार को एक महिला ने कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली में छोटू यादव पुत्र राम सिंह, शीलू यादव, मीरा यादव पत्नी राम सिंह, छोटू यादव की मौसी उर्मिला देवी निवासी बजरिया, मऊदरवाजा फर्रुखाबाद, रामतीर्थ निवासी चांदापुर सदर कोतवाली हाल पता फतेहगढ़ फर्रुखाबाद और आलोक निवासी फतेहगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।