फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर से अगवा किसान को मारी गोली, सात अगस्त से अपनी गाड़ी में घुमा रहे थे बदमाश

Tue, 13 Aug 2019 12:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
सात अगस्त को फतेहपुर से अगवा किए गए किसान को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली पेट के आरपार होने से हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल किसान को कानपुर के हैलट हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


हमीरपुर में कुरारा थाना क्षेत्र के नैठी डेरा निवासी पूर्व प्रधान श्यामबाबू ने रविवार रात 11 बजे यूपी 100 की पुलिस टीम को बदमाशों के गाड़ी में घूमने की सूचना दी। यूपी 100 पुलिस टीम की गाड़ी के प्रभारी धर्मराज फोर्स के साथ बताई गई जगह पहुंचे लेकिन कोई संदिग्ध गाड़ी नहीं मिली।
 

पुलिस टीम पतारा मोड़ के पास आकर रुकी ही थी कि लखनऊ के कंट्रोलरूम से सूचना मिली कि उनकी लोकेशन से कुछ दूरी पर किसी को गोली मार दी गई है। तलाश के दौरान पुलिस को 45 वर्षीय जयकरन गोली से घायल अवस्था में मिले।

फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र में पहाड़पुर बटिगवां गांव निवासी जयकरन ने पुलिस को बताया कि सात अगस्त को पड़ोस के गांव गोविंदपुर बिलारी के युवक और उसके साथियों ने उन्हें अगवा कर लिया था। इसके बाद हमीरपुर के बिवांर, पौथिया, कुरारा, पतारा आदि जगहों पर गाड़ी में घुमाते रहे।

 
विज्ञापन

ज्यादा घायल होने से लंबी बातचीत में असमर्थता के कारण जयकरन अगवा किए जाने की वजह नहीं बता सके। गाड़ी में जयकरन को लेकर घूमने वालों तक पुलिस अभी नहीं पहुंच सकी है। पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज दिलाने के बाद जयकरन को कानपुर हैलट हॉस्पिटल पहुंचवाया।

इस सूचना पर हमीरपुर पहुंची फतेहपुर पुलिस मामले की पृष्ठभूमि में जयकरन और कुछ लोगों के बीच लेनदेन के विवाद का अनुमान जता रही है। पुलिस के मुताबिक सात अगस्त से गायब होने पर जयकरन के परिवार ने कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें