कानपुर के नर्वल में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भी पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। मामले में एक आरोपी सरेंडर कर चुका लेकिन अन्य चार आरोपियों को पुलिस दो सप्ताह से थाने में बैठाए हुए लेकिन जेल नहीं भेजा। पीड़िता को जान से मारने की धमकी मिल रही है।
डरी सहमी पीड़िता व उसके परिवारीजन बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी क्राइम से शिकायत की। इस पर सीओ सदर को मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। नर्वल में 14 जुलाई की रात पांच युवकों ने चाकू की नोक पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था।