फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जामुन खाने पर सिपाहियों ने दो बच्चों को बेरहमी से पीटा, आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना घेरा

Wed, 31 Jul 2019 06:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सिपाहियों ने बच्चों को पीटा तो आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना घेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

औरैया में पेड़ से तोड़कर जामुन खा लेने पर खेत मालिक की शिकायत पर पहुंचे दो सिपाहियों ने दो बच्चों को पीट दिया। इसके पहले खेत मालिक एक बच्चे की पिटाई कर चुका था। सिपाहियों ने बचाव में आए एक बच्चे के मामा को भी पीटा। अगले दिन करीब 100 ग्रामीण थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर दिया।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य, विधायक रमेश दिवाकर और ब्लॉक प्रमुख सदर सौरभ भूषण शर्मा भी मौके पर पहुंच गए और एसपी को बुलाकर दोनों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में ही बैठ गए। बाद में आरोपी सिपाहियों को लाइन हाजिर किए जाने के बाद ही हंगामा शांत हुआ।  थाना क्षेत्र के डेरा बंजारा निवासी लाल माधव ने बटाई में खेत लिया हुआ है।

बच्चे की पीठ पर चोट के निशान दिखाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
खेत पर एक जामुन का पेड़ लगा हुआ है। मंगलवार की शाम गांव के  ध्रुव (6) पुत्र निरंजन और कन्हैया (8) पुत्र नरेश वहां खेलते हुए पहुंचे और पेड़ से जामुन तोड़कर खाने लगे। इस पर माधव ने ध्रुव को पकड़ा और पीट दिया। थाने में सूचना भी दे दी। थाने से दो सिपाही डेरा बंजारा पहुंचे और दोनों ने ध्रुव और कन्हैया को पीटा। बच्चों को बचाने आए कन्हैया के मामा जितेश पुत्र रूप सिंह निवासी कंचौसी भी सिपाहियों के गुस्से से न बच सके।

बुधवार को जब इसकी जानकारी डेरा बंजारा के लोगों को हुई तो दोपहर बाद लगभग 100 लोग थाने पहुंच गए। थाना घेर लिया और दोनाें पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। कन्हैया की मां ने हल्का इंचार्ज योगेंद्र सिंह को शिकायती पत्र दिया, जिसमें उसके बच्चे को पीटने का जिक्र किया। मामला बढ़ता देख मौके पर सीओ अजीतमल कमलेश नारायन पांडेय मौके पर पहुंच गए।

 
विज्ञापन

उन्होंने दोनों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, विधायक रमेश दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख सदर सौरभ भूषण शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य भी मौके पर पहुंच गईं और सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में ही बैठ गई और एसपी सुनीति को मौके पर बुलाने की मांग की।

एसपी के न पहुंचने पर सीओ अजीतमल कमलेश नारायन पांडेय ने बताया कि आरोपी दोनों सिपाहियों रामकुमार और श्रीकृष्ण उर्फ कन्हैया को लाइन हाजिर कर दिया गया है। तब जाकर मामला शांत हुआ और भाजपाई और ग्रामीण अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें