पीड़ितों ने इस मामले को लेकर सीएम पोर्टल पर भी ट्वीट किया था। सोमवार को भी थाना प्रभारी ने उसे थाने में बुलाया और समझौते का दबाव बनाया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे धमकाते हुए किसी मुकदमें में फंसाने की बात कही थी। जिससे परेशान होकर उसने सोमवार की सुबह जान दे दी थी। इसके बाद मामला तूल पकड़ता देख एसपी ने चौबीस घंटे में कोंच सीओ शैलेंद्र कुमार वाजपेयी को जांच आख्या देने की बात कही थी। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर एसपी डॉ. ईरज राजा ने थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप गौतम व हल्का इंचार्ज अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।