कानपुर के सचेंडी में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीते दिसंबर महीने में शौच क्रिया के लिए गई किशोरी को गांव के ही सचिन नामक युवक ने दबोच कर दुष्कर्म किया था।
परिजनों की सूचना पर तत्कालीन थानाध्यक्ष शेष नारायण पांडे ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा था। आरोपी अभी भी जेल में है। आरोप है कि आरोपी के परिजन लगातार पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं साथ ही मामला खत्म करने का दबाव बना रहे हैं। धमकियों से परेशान होकर किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। एसएसपी ने बाताया कि अभी तक मृतका के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।