फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: औरैया में फौजी के घर पर हमला, पत्नी और तीन बेटियों को किया मरणासन्न, एक के बाद एक किए कई वार, हालत गंभीर

Mon, 13 Sep 2021 08:49 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

औरेया जिले में एक फौजी के घर बदमाशों जमकर कहर बरपाया। समर्थपुर में फौजी के घर बदमाशों ने पत्नी और तीन बेटियों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सदर कोतवाली अंतर्गत समर्थपुर में रविवार की रात फौजी के घर पर असलहों से लैस हमलावरों ने धावा बोल दिया। छत पर सो रही फौजी की पत्नी और तीन बेटियों को हथियारों से वार कर मरणासन्न कर दिया। पास में लेटे बच्चे के जागने पर हमलावर भाग गए।
विज्ञापन


घटना की वजह पता नहीं चल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समर्थपुर में फौजी विजयपाल सिंह का मकान है। वह अहमदनगर महाराष्ट्र में तैनात हैं। परिवार में पत्नी रोली (32), पुत्री निशा (14), क्षमा व छवि व बेटा सुधीर (6) हैं।

रविवार रात सभी दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। रात एक बजे के करीब पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान के सहारे से छत से आए हमलावरों ने रोली व उनकी तीनों बेटियों पर असलहों से ताबड़तोड़ कई वार किए। इस दौरान मासूम सुधीर जाग गया तो बदमाश चारों को खून से लथपथ छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


रात दो बजे के करीब सुधीर के रोने पर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने सुधीर के पिता विजय सिंह को घटना की जानकारी दी। रात में ही सीओ सुरेंद्र नाथ यादव, कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

रोली व उनकी तीनों बेटियों को 50 शय्या अस्पताल भेजा गया। जहां से उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। सीओ सुरेंद्र नाथ ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए गए हैं। घायलों के होश में आने के बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें