जाजमऊ में आयोजित कार्यक्रम में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का स्वागत करते लोग।
- फोटो : आयोजक
कानपुर। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि इटावा में कथा वाचक से बदसलूकी भारतीय संस्कृति का अपमान है। वृंदावन में गोस्वामियों को परेशान किया जा रहा है। वह पांच सौ वर्षों से सेवारत हैं। अन्याय के कारण मथुरा में धरना चल रहा है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को जाजमऊ में आयोजित हज यात्रा से लौटे हाजियों के कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। इस मौके पर सपाइयों ने गंगापुल पर उनका स्वागत किया। पाल ने कहा कि भाजपा संतों का अपमान कर रही है।
सरकार को बिजली समस्या की चिंता नहीं है। सभी कामों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ते पीडीए मिशन को देखकर भाजपा बौखला गई है। सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी, महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, प्रदेश सचिव केके शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, महासचिव संजय सिंह, बंटी सेंगर, रजत मिश्रा, आनंद शुक्ला, महेंद्र सिंह, शादाब आलम, अमिर सिद्दीकी, साहेबे आलम, जावेद इकबाल आदि रहे।