फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मार डाला मैंने, गली में है लाश', दिल्ली ले जाकर नाबालिग साली से मंदिर में की शादी, फिर वापस लाकर की हत्या

Mon, 09 Mar 2026 11:21 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, इटावा

सार

यूपी के इटावा में एक युवक ने नाबालिग साली के सिर पर ईंट मारी, इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। शहर कोतवाली इलाके के फूलनदेवी डाढ़ा में शनिवार देर रात वारदात हुई। हत्या के बाद आरोपी खुद ईंट लेकर कोतवाली पहुंचा।
विज्ञापन
etawah murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जल बोर्ड में तैनात संविदा कर्मी ने शनिवार रात नाबालिग मौसेरी साली के सिर पर ईंट से वार कर और फिर चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के करीब डेढ़ घंटे बाद आरोपी ने शहर कोतवाली में पहुंचकर ईंट के साथ खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस फूलनदेवी डाढ़ा मोहल्ले पहुंच गई। यहां गली में किशोरी का खून से लथपथ शव मिला। महिला चिकित्सक समेत तीन डॉक्टरों के पैनल के साथ वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम हुआ। दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड तैयार की गई है।

एक गांव निवासी एक थाने के चौकीदार को होली के दूसरे दिन पांच मार्च को पता चला कि उसकी 16 साल की बेटी व पत्नी घर पर नहीं हैं। उसने परिवार के अन्य लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि पत्नी वैदपुरा क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के घर गई है। 
विज्ञापन

 

पत्नी के अकेले आने पर जब बेटी के बारे में पूछा तो पत्नी ने ठीक से जवाब नहीं दिया। पड़ोस के एक युवक ने उसे मोबाइल पर शहर कोतवाली क्षेत्र के फूलनदेवी डाढ़ा निवासी आरोपी विजय कुशवाहा के खड़ी बेटी की फोटो दिखाई।

 

आरोपी दिल्ली जल बोर्ड में संविदा कर्मी
इस पर चौकीदार ने थाने में सूचना दी। बताया कि आरोपी दिल्ली जल बोर्ड में संविदा कर्मी है। साथ ही वह उसके साढ़ू का दामाद है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके किशोरी की तलाश शुरू कर दी। छह और सात मार्च को तलाश के बाद भी दोनों नहीं मिले। 

 

पकड़े जाने के डर से आरोपी शनिवार देर रात साली को बस से लेकर घर लौट आया था। बस स्टैंड पर साली के साथ उसकी कहासुनी हुई। उसके बाद देर रात करीब डेढ़ बजे घर के पास ही आरोपी ने सुनसान गली में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। 

 

सीओ सैफई रामगोपाल शर्मा ने बताया कि गुमशुदगी को हत्या और अपहरण में तरमीम करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में उसने हत्या का जुर्म कबूला है।

कोतवाली में करने लगा उल्टियां, बोला-मार डाला मैंने, शव गली में पड़ा है
आरोपी युवक ने कोतवाली पहुंचकर किशोरी की हत्या का जुर्म कबूल किया। पुलिस को बताया कि उसने एक लड़की की हत्या कर दी है और शव गली में पड़ा है। पुलिस ने उसके खून से सने कपड़े और हाथ देखकर उसे हिरासत में ले लिया। 

 

आरोपी ने किशोरी के मरने की पुष्टि के लिए चुन्नी से भी गला घोंटा था। हत्या के बाद आरोपी डेढ़ घंटे तक शव के पास रहा। बाद में वह खुद कोतवाली पहुंचा और उल्टियां करने लगा।

 

पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो सुनसान गली में किशोरी का शव मिला। उसके सिर पर ईंट से कई प्रहार किए गए थे, जिससे सिर की हड्डी टूट गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया है।

 
विज्ञापन

रिश्तों का जाल और पुलिस की अनदेखी
आरोपी विजय ने सात साल पहले मृतका की मौसेरी बहन से शादी की थी, जिससे उसकी पांच साल की बेटी है। बाद में उसकी मृतका से करीबियां बढ़ गईं। मृतका के पिता ने पांच मार्च को बेटी के गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी। उन्होंने आरोपी का नाम भी बताया था लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी के बजाय गुमशुदगी दर्ज की। यह पुलिस की लापरवाही मानी जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें