फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भारत की टी-20 विश्वकप जीत पर कानपुर झूमा, होली के बीच दिखा दिवाली सा उत्साह

Sun, 08 Mar 2026 11:21 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

भारत की टी-20 विश्वकप जीत पर कानपुर में जश्न मनाया गया। खिताब जीतते ही शहर में उत्सव जैसा वातावरण बन गया। 
विज्ञापन
भारत की जीत पर मना जश्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी पुरूष टी-20 क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश के साथ कानपुर में भी जश्न का माहौल छा गया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के लगातार दूसरी बार खिताब जीतते ही शहर में उत्सव जैसा वातावरण बन गया। होली की खुशियां अभी थमी भी नहीं थीं कि सड़कों पर दिवाली जैसा नजारा दिखाई देने लगा।
विज्ञापन


रविवार देर रात शहर के गोविंद नगर, किदवई नगर, सिविल लाइंस, तिलक नगर, हर्ष नगर, शास्त्री नगर, बर्रा, फूलबाग समेत शहर के क्षेत्रों में लोगों ने आतिशबाजी कर भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया। युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और हम हैं विश्व चैंपियन के नारे लगाए। शास्त्री नगर, फूलबाग समेत कई स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर लोगों ने फाइनल मुकाबले का सामूहिक आनंद लिया। दिन में मंदिरों में भी टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गई थीं।
 
विज्ञापन

भारत की जीत पर मना जश्न - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के जाजमऊ स्थित आवास पर शुभकामनाएं देने वालों की भीड़ लगी रही। उनके बचपन के कोच कपिल पांडे ने भी टीम की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए जश्न मनाया। इधर ग्रीनपार्क स्टेडियम के छात्रावास में भी खिलाड़ियों ने जीत का उत्सव मनाया। वहीं ऐमराल्ड गार्डेन में भी लोगों ने पटाखे छोड़कर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। भारतीय टीम की इस शानदार उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन संजय कपूर ने टीम को बधाई देते हुए इसे देश के लिए गर्व का पल बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें