फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पिज्जा शॉप के नाबालिग कर्मी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा थाना क्षेत्र के छेदी सिंह का पुरवा में शुक्रवार सुबह चंद्रशेखर के बेेटे आकाश (14) ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिज्जा शॉप में काम करता था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पिता चंद्रशेखर जुगाड़ गाड़ी से माल ढोने का काम करते हैं। परिवार में उनकी पत्नी कृष्णा, बड़ा बेटा अनुराग, बेटी मुस्कान व बेटू हैं। उन्होंने बताया कि छोटा बेटा आकाश घर के पास एक पिज्जा शॉप में काम करता था। गुरुवार रात सभी सोेने चले गए। शुक्रवार सुबह सभी अपने-अपने काम पर चले गए। इस दौरान आकाश घर पर अकेले था। पिज्जा शॉप मालिक उसे बुलाने घर पहुंचा तो आकाश का शव फंदे से लटकता देख शोर मचाने लगा। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने शव को फंदे से उतारा। परिजन उसके खुदकुशी करने का कारण नहीं बता सके। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के पीछे के कारण परिजन नहीं बता सके हैं। घटनास्थल में छानबीन के दौरान फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें