जालौन जिले के कुठौंद थाना इलाके के किशोरी के साथ नाबिलग लड़कों ने दरिंदगी की। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
दरअसल, एक गांव में गुरुवार की रात को एक कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें 13 साल की किशोरी भी परिजनों संग शामिल थी। इसी कार्यक्रम में पड़ोस के गांव के नाबालिग लड़के भी शामिल हुए थे। किशोरी के पिता का आरोप है कि दोनों लड़कों ने बेटी के साथ उसके घर में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
इस बीच शोर सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। सूचना पाकर देर रात अपर एसपी अवधेश सिंह भी मौके पर पहुंचे।
किशोरी को मेडिकल के लिए भेजकर पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। कुठौंद पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा। दोनों आरोपियो की रिश्तेदारी
गांव में है, जिस कारण उनका पहले से भी आना-जाना था।