कानपुर में रविवार को कल्याणपुर आवास विकास-तीन में एक हेल्थ कैंप में पहुंचीं क्षेत्रीय विधायक और राज्यमंत्री नीलिमा कटियार के सामने स्थानीय लोगों ने समस्याओं की झड़ी लगा दी। कहा कि मंत्री जी, कल्याणपुर में ही डेंगू से कई लोगों की मौत हो चुकी है, सरकार और स्वास्थ्य विभाग कब जागेगा।
यहां कभी एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं किया गया। कूड़ा डालने की व्यवस्था न होने की वजह से खाली पड़े प्लाटों में कूड़ा जमा है। नालियों की सफाई नहीं होती। लोगों ने राज्यमंत्री को बताया कि समस्या तब और विकट हो जाती है जब लोग कूड़े में आग लगा देते हैं। राज्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
50 से ज्यादा लोगों को हो चुका हैं डेंगू
आवास विकास-तीन के पार्षद संजय यादव, राजू यादव, अर्चना पांडेय, आशीष तिवारी, सत्या सिंह, हनी निषाद, समेत क्षेत्र के 50 से ज्यादा लोगों को डेंगू हो चुका है। पांच लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है।