फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री संजीव कुमार का बड़ा बयान: मस्जिदों के सर्वे से सामने आएगी सच्चाई, दक्षिण भारत और महाराष्ट्र के लोगों पर बोला हमला

Tue, 10 May 2022 02:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री संजीव कुमार ने मस्जिदों के सर्वे पर बड़ा बयान दिया है। साथ ही, दक्षिण भारत और महाराष्ट्र के लोगों पर भी हमला बोला है। उन्होंने ये लोग यूपी वालों का अपमान करते हैं। 
विज्ञापन
समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार ने मस्जिदों के सर्वे, राजठाकरे और दक्षिण भारत और महाराष्ट्र के लोगों पर बड़ा बयान दिया है। सोहरामऊ स्थित आईपीएसआर कॉलेज में टैबलेट वितरण करने आए राज्यमंत्री ने सर्वे को जायज बताया है। साथ ही कहा है कि दक्षिण भारत और महराष्ट्र के लोग यूपी वालों का अपमान करते हैं।

विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा है कि मस्जिदों के सर्वे से सच्चाई सामने आएगी। सर्वे जायज है। इसके पहले वहां क्या था, वह सामने आएगा। सर्वे का विरोध नहीं करना चाहिए। राज्यमंत्री ने विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि विपक्ष के पास ना क़ोई मुद्दा है और ना योजना। इसलिए वो बौखला गए हैं। भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह द्वारा राज ठाकरे के अयोध्या आने का विरोध किए जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि वह यूपी आएं दर्शन करें, वापस जाए राजनीति ना करें। 

विज्ञापन

यूपी के लोगों का करते हैं अपमान 
इसके अलावा राज्यमंत्री ने दक्षिण भारतियों और महाराष्ट्र के निवासियों पर बड़ा आरोप लगाया है। कहा है कि दक्षिण भारत और महारष्ट्र के लोग यूपी के लोगों का अपमान करते हैँ। मंत्री ने यह भी कहा कि केवल मस्जिदों से ही लाउड स्पीकर नहीं उतारे जा रहे मदिरों से भी उतारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें