इस दौरान आबकारी मंत्री ने कहा कि अगर लड़ने का बहुत शौक है तो खुले मैदान में आकर हमसे लड़ें। आबकारी मंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। इसके बाद भाजपा नेता राजाबक्श सिंह ने इसका जवाब सोशल मीडिया पर ही दिया। राजा बक्श सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि चुनौती स्वीकार थी और स्वीकार है। आने वाले समय में हरदोई सदर की जनता बताएगी किसने मां का दूध पिया है। उन्होंने यह भी लिखा कि मैंने तो क्षत्राणी का दूध पिया है।
मेरे कहने का आशय यह है कि पिछले एक साल से पार्टी के ही लोग चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। लोग टिकट के दावेदार हो सकते हैं लेकिन चुनाव जरूर लड़ने की बात कहना दर्शाता है किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। ऐसे में संगठन को इन लोगों की अनुशासनहीनता का संज्ञान लेना चाहिए। - नितिन अग्रवाल, आबकारी मंत्री