सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
कानपुरः शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा में कई महत्वपूर्ण विभाग पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने वाले नेताओं के पास ही हैं। इस दौरान उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य का हवाला देते हुए कहा कि अगर वो भाजपा में न होते तो उपमुख्यमंत्री न बन पाते। धर्मपाल सिंह ने कहा कि सही मायनों में पिछड़ा वर्ग को बीजेपी में ही उचित भागीदारी मिल सकती है।
प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि किसानों को गेहूं और दूसरी फसलों की सिंचाई के लिए भरपूर पानी मुहैया कराने के लिए सरकार ने बड़ी योजना बनाई है। नहर में शुरू से लेकर टेल तक पानी पहुंचे, इसके लिए विभागीय स्तर पर निगरानी टीम भी बनाई जा रही है। सिंचाई मंत्री एक कार्यक्रम में शामिल होने महानगर आए थे। इसी दौरान उन्होंने किसानों से जुड़ी सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा की।