दूसरी गाड़ी से आगरा के लिए रवाना
कोतवाल वीके मिश्रा मौके पर पहुंचे और कैबिनेट मंत्री व उनके पति को दूसरी गाड़ी से आगरा के लिए रवाना किया। वहीं सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री की कार दुर्घटना का शिकार होने की सूचना से हड़कंप मच गया। मंत्री व कार में मौजूद सभी लोग सुरक्षित होने की जानकारी होने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।