फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान में उतरे खनन अधिकारी, सीज किए 22 ट्रक और छह ट्रैक्टर

विज्ञापन
सीज किए गए ट्रक। - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
घाटमपुर। लगातार चार साल से खनन से मिलने वाले राजस्व में गिरावट पर मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर की फटकार के बाद खनन अधिकारी हरकत में आ गए हैं। रविवार देर रात तहसीलदार के साथ घाटमपुर क्षेत्र में बिना रॉयल्टी गिट्टी, मिट्टी व मौरंग के परिवहन में लगे 28 वाहनों को सीज किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आलोक कुमार को घाटमपुर तहसील क्षेत्र में खनन माफिया के सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। उनके आदेश पर जिला खनन अधिकारी अजय यादव और तहसीलदार विनीत कुमार ने कानपुर-सागर राजमार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। अजय यादव ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान बिना रॉयल्टी के 16 मौरंग लदे व छह गिट्टी लदे ट्रक पकड़े गए। इसी दौरान मिट्टी लादे छह ट्रैक्टर भी पकड़े गए। सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें