फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार टूटकर टकराए, चिंगारी से मकान-दुकान राख

विज्ञापन
आग से जले कच्चे घर को देखती महिला। संवाद - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
पतारा (घाटमपुर)। कस्बे में सोमवार तड़के एचटी लाइन का तार टूटकर दूसरे तार में टकराने से निकली चिंगारी से नीचे बने घर के छप्पर में आग लग गई। हादसे े वक्त घर के सभी सदस्य सो रहे थे। छप्पर के जलने से आग मकान में फैल गई जब तक दमकलकर्मी आग बुझाते तब तक दुकान और मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे में दो बकरियों की मौत हो गई और भैंस झुलस गई।
विज्ञापन

पतारा कस्बा निवासी सोनू अरख ने बताया कि सोमवार तड़के घर के आगे लगे बिजली पोल की एचटी लाइन का तार टूटकर दूसरे तार में गिर गया। जिससे निकली चिंगारी छप्पर में जा गिरी। जब चिंगारी गिरी तब घर व मोहल्ले के सभी लोग सो रहे थे। इसलिए छप्पर जलता हुआ कोई देख नहीं पाया जिससे आग विकराल हो गई।
थोड़ी देर बाद आग लगने की जानकारी होने पर घर के सभी लोग बाहर की ओर भागे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक कच्चा मकान और दुकान का सामान जलकर नष्ट हो गया। वही घर के पीछे बंधी दो बकरियां भी आग की चपेट में आकर जल गईं और एक भैंस गंभीर रूप स् झुलस गई। तहसील से सूचना मिलते ही राजस्व लेखपाल ईशान दुबे ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।

खंभे के ऊपर टूटा एचटी लाइन का तार । संवाद- फोटो : GHATAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें