फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफियाओं की दबंगई, असलहों की नोक पर ले गए 28 ट्रक, हैरानी वाली बात तो ये है

Tue, 29 Jan 2019 07:32 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
केन नदी पर बना रास्ता ढहाती जेसीबी
विज्ञापन

बालू की ओवर लोडिंग पर आमादा माफिया और कारोबारियों ने प्रदेश की खनिज निदेशक जैकब रोशन द्वारा की गई कार्रवाई को भी चुनौती दे दी। चार दिन पहले बांदा जिले में औचक निरीक्षण करने आईं खनिज निदेशक ने पैलानी तहसील व थानांतर्गत सांड़ी खदान के पास 28 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा था। साथ में मौजूद खनिज व परिवहन अधिकारियों से इन्हें सीज कराकर खदान संचालक की सुपुर्दगी में ट्रक दे दिए थे। लेकिन बीती रात यह सभी ट्रक फरार हो गए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चार पहिया वाहनों से आए दबंग असलहों की हनक दिखाकर ट्रकों को जबरन ले गए। हैरानी वाली बात ये रही कि सभी ट्रक पुलिस चौकी के सामने से ले जाए गए। अधिकारी एक-दूसरे पर टाल रहे हैं। 

खदान संचालक का कहना है कि उन्होंने खप्टिहा चौकी इंचार्ज को लिखित सूचना देकर ट्रकों की पहरेदारी कर पाने में असमर्थता जताई थी। उधर, पैलानी तहसीलदार रामदयाल रमन ने बताया कि उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। खदान संचालक को भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने कही ये बात

तहसीलदार ने कहा कि खनिज अधिकारी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराते तो वह रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। चौकी इंचार्ज राजनारायण नायक का कहना है कि ट्रकों को खदान संचालक की सुपुर्दगी में पैलानी एसडीएम ने दिया था। पुलिस का इसमें कोई रोल नहीं है।

एसडीएम राकेश कुमार ने ट्रकों के फरार हो जाने से अनभिज्ञता जताई। कहा कि खदान संचालक ने ऐसी कोई सूचना नहीं दी है। नायब तहसीलदार ने सांड़ी में केन नदी में बने पीपे के अवैध पुल को जेसीबी मशीन से गिरवा दिया। चेतावनी दी कि दोबारा पुल बनवाया तो जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई के लिए अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें