फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री, बढ़ी ठिठुरन, घने कोहरे के चलते कम हुई दृश्यता

विज्ञापन
घने कोहरे के कारण हाईवे पर लाइट जलाकर रेंगते वाहन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। बारिश व ओलावृष्टि के बाद ठंड का असर बढ़ने के साथ ही रविवार को कोहरे की घनी चादर छाई रही। इससे अचानक गलन फिर से बढ़ गई। न्यूनतम तापमान गिरकर 4.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था।
विज्ञापन

हालांकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस सामान्य रहा। दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। शाम ढलते ही फिर से ठिठुरन बढ़ गई।
रविवार की सुबह जिले में घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता दस मीटर से भी कम होने के चलते सड़कों पर वाहन फर्राटा नहीं भर सके। जो वाहन निकले भी तो लाइट जलाकर। अधिकांश चालक वाहनों को हाइवे किनारे व ढाबों पर खड़े कर कोहरा छंटने का इंतजार करते देखे गए।
करीब 11 बजे हल्की धूप निकली तो कोहरा छटा। जिसके बाद जनजीवन सामान्य हो सका। दोपहर में लोगों को ठंड से काफी राहत मिली और खुली जगह पर बैठकर लोग धूप सेंकते रहे। शाम ढलते ही गलन में इजाफा होने लगा। वहीं बर्फीली हवाएं चलने चलने से ठंड भी बढ़ गई।
विज्ञापन

जिसके चलते लोग घरों में दुबक गए। सीएसए कानपुर के मौसम विभाग के अनुसार रात व सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर चलेगी। किसान जायद फसलों की सिंचाई न करें और कीटनाशी व खरपतवारनाशी का छिड़काव फिलहाल स्थगित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें