फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला से टप्पेबाजी कर लाखों के जेवर किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। बाइक सवार युवकों ने बुधवार दोपहर एक महिला को अपनी बातों में फंसाकर उसके लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बाइक सवार युवकों को कुछ सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

ग्राम चटोरपुरा, बकेवर निवासी सीता देवी बुधवार दोपहर तीन बजे वह पैदल सीपुरा की ओर जा रही थीं, तभी मलूपुरा में बाइक सवार दो युवक उनके पास आकर बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान युवकों ने उन्हें विश्वास में ले लिया। सीता देवी उनकी बातों में आकर अपनी सोने की जंजीर, दो अंगूठियां और कान के झुमके उतारकर युवकों को दे दिया। इसके बाद दोनों युवक हाईवे की ओर भाग निकले। कुछ देर बाद सीता देवी को एहसास हुआ कि युवक उन्हें ठगकर भाग गए हैं। उन्होंने घटना की जानकारी अपने पिता रामशंकर और भतीजे अनिल कुमार को दी। इसके बाद थाना जसवंतनगर पहुंचकर तहरीर दी। पीड़िता ने बताया कि दोनों युवकों की उम्र करीब 25 के आसपास थी। इनमें एक ने काली और दूसरे ने सफेद शर्ट पहन रखी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। पुलिस क्षेत्र में नाकेबंदी कर संदिग्ध युवकों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर माल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें