लॉकडाउन के दौरान गांव के एक घर में लगी आग से परिवार के लोगों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है । महोबा के थाना पनवाड़ी के ग्राम बुड़ेरा में बुधवार की रात एक घर में लगी आग से लाखों का माल जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के एकजुट प्रयास से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
इसकी सूचना पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारियों को दी गई है। ग्राम बुड़ेेरा निवासी हनुमत राजपूत बुधवार की रात करीब 10 बजे परिवार समेत खेतों पर था जबकि बहू घर में अकेली थी। तभी घर में अचानक आग लग गई। आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।