फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में ट्रेन की चपेट में आने से चक्की संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। खानपुर चैन गांव निवासी आटा चक्की संचालक रेलवे लाइन पार करते समय डाउन लाइन की ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के खानपुर चैन गांव निवासी राजकुमार (18) पुत्र रामखिलावन घर पर ही आटा चक्की का संचालन करता था। गुरुवार की रात करीब 10 बजे वह घर से शौच के लिए खेत पर जा रहा था। वह जैसे ही खंभा नंबर 1073/28 के सामने से डाउन रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
परिजन उसे रातभर खोजते रहे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने ट्रैक पर शव पड़ा देखा। पेट्रोलिंग कर रहे कर्मचारी घनश्याम ने सूचना अंबियापुर स्टेशन पर दी। स्टेशन अधीक्षक अंबियापुर संजय भारती ने सूचना झींझक चौकी पुलिस को दी।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी झींझक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, राजकुमार की मौत से मां फूल कुमारी, भाई अमित, सुमित, यतेंद्र आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें