फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध-ब्रेड के पैकेट, अखबार छूने से नहीं होता कोरोना, बरतें एहतियात, मरीज के संपर्क में न आएं

Sat, 21 Mar 2020 05:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन
कोरोना के संक्रमण का खतरा जरूर है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि भ्रांतियों में पड़कर जीवन के दैनिक कार्यों को बाधित करें। विशेषज्ञों के मुताबिक तथा कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन से स्पष्ट है कि अखबार हाथ में लेकर पढ़ने, दूध-ब्रेड के पैकेट छूने, किसी के दरवाजे की कॉल बेल दबाने से कोरोना नहीं होता है।
विज्ञापन


दरअसल कोरोना इंसान से इंसान, मुंह से निकले थूक के जरिए फैलता है। अगर संक्रमित व्यक्ति ने कहीं छींक दिया है तो वहां हाथ रखने पर संक्रमण हो सकता है। लेकिन साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने से संक्रमण का खतरा नहीं होगा। घबराएं नहीं, बस सफाई रखें, संक्रमण से बचने का यही तरीका है।

विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना परिवार के दो और वायरस सॉर्स और मर्स फैले और खत्म भी हो गए। कोरोना मर्स से कम खतरनाक है। एहतियात बरतने के लिए इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अभी इस बीमारी की दवा नहीं है। इससे कम प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को दिक्कत हो सकती है। 
विज्ञापन


अगर रोगी ने टेबिल और कहीं झींक दिया तो वहां वायरस बैठ जाएगा। किसी ने हाथ रखा तो उसके अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. आरपी यादव का कहना है कि लोग अपना काम करें। हाथ बराबर साबुन से धोते रहें। मुंह, नाक और आंख में हाथ न लगाएं। मास्क का इस्तेमाल करें। 

अखबार, दूध के पैकेट आदि छूने से कोरोना नहीं होता है। हाथों की सफाई रखें। अगर कोई संक्रमित है तो उसके पास मास्क पहनकर जाएं। संक्रमित व्यक्ति भी मास्क पहने और आइसोलेशन में रहे। 

विज्ञापन

डॉ. सुरैया अंसारी, विभागाध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें