फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी से दूध उत्पादों के भरे गए सात नमूने

विज्ञापन
दूध फैक्टरी में उत्पादों का नमूना लेती खाद्य सुरक्षा अधिकारी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने दूध उत्पादों के सात नमूने भरे। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक दूध कंपनी के दही पैकेट में मट्ठा भरे होने का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित ने बताया कि गुरुवार को जैनपुर इंडस्ट्रियल एरिया एक्सटेंशन माती स्थित अमूल फैक्टरी का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दही, मट्ठा, डबल टोंड मिल्क, गोल्ड फुल क्रीम मिल्क, गाय का दूध, घी व टोंड मिल्क के सात नमूने भरे गए। फैक्टरी के नामिनी समरीश द्विवेदी ने बताया कि उनके यहां से दही कानपुर नगर, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी भेजा जाता है। शिकायत केवल कानपुर नगर की एक दुकान से आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें