फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी की पत्नी पर अपनों ने ढाए सितम, एक लाख रुपये न देने पर लाठी-डंडों से पीटा

Wed, 01 May 2019 06:49 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

यूपी के कन्नौज जिले में शहर के मोहल्ला ककरैया में एक लाख रुपये न देने पर फौजी की पत्नी को अधमरा कर दिया गया। कोतवाली पहुंची महिला ने ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने उसे डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।  

विज्ञापन

मोहल्ला ककरैया निवासी अनीता ने बताया कि पति सीआरपीएफ में तैनात हैं। इस समय वह असम के कोकराझार में ड्यूटी कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से सास-ससुर और जेठ-जेठानी एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।

बुधवार को इन लोगों ने फिर से रुपये मांगे। मना करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर बुरा हाल कर दिया।  घर से निकाल देने की धमकी दी। किसी तरह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे डॉक्टरी परीक्षण के लिए सौ शैय्या अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें