गिट्टी उतारकर लखनऊ जा मालगाड़ी का कोच उन्नाव पटरी से उतर गया। इंजन के पीछे वाला कोच पटरी से उतरा जिससे डाउन ट्रैक बाधित हो गया। पीछे से आ रही आ रही एलकेएम ट्रेन को गंगाघाट स्टेशन व अन्य ट्रेनों को कानपुर में रोका गया। घटना उन्नाव के मगरवारा रेलवे स्टेशन की है।
आपको बताते चले कि कुछ दिन पूर्व देर रात कानपुर से 15 किलोमीटर दूर रूमा के पास पूर्वा एक्सप्रेस के सभी कोच बेपटरी हो गये थे। जिसमें करीब 100 से अधिक यात्री घायल हुए थे।