कानपुर में एमआई (मिलिट्री इंटेलीजेंस) की टीम ने मंगलवार को छावनी में आर्मी शॉपिंग कांप्लेक्स के पास से एक फर्जी लेफ्टिनेंट को धर दबोचा। आरोपी सेना में भर्ती के नाम पर दर्जनों लोगों से लाखों रुपये ठग चुका है। एमआई ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
आरोपी के पास कई अहम दस्तावेज मिले हैं। एमआई के मुताबिक कुछ दिन पहले सेना में भर्ती करवाने के नाम पर पैसे वसूले जाने की शिकायतें मिली थीं। मंगलवार दोपहर साइकिल सवार युवक सेना की वर्दी (आर्मी मेडिकल कोर) मेंलेफ्टिनेंट रैंक लगाए दिखा।