फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बेहोशी की हालत में पड़ा मिला अधेड़, अस्पताल में मौत

Sat, 29 Aug 2026 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर कस्बा चौराहा पर एक अधेड़ शुक्रवार शाम छह बजे के करीब बेहोशी हालत में पड़ा मिला। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजनेर ले गई जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोग अधेड़ को सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉ. सिद्ध गोपाल शर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि वह काफी दिनों से गजनेर चौराहा के आसपास ही घूमता था। इधर पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। साथ ही उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर पहचान की कोशिश की। जानकारी पर सीएचसी पहुंचे घनारामपुर निवासी जगदीश ने मृतक की पहचान अपने बहनोई रवि (55) के रूप में की। जगदीश ने बताया की मूल रूप से हीरापुर थाना सहावर जिला कासगंज निवासी रवि उसका बहनोई है। वह करीब तीस वर्षों से अपनी ससुराल में रह रहा था।
उन्होंने अपनी जमीन देकर उसके लिए मकान बनवा दिया जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहता था। शराब का लती होने के कारण वह अक्सर घर से निकल जाता था। पति की मौत से पत्नी मुन्नी, बेटा सुनील, बेटी सुहानी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष सनत कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें