फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रक्षाबंधन पर सड़कों पर उमड़ी भीड़, रुक-रुककर लगता रहा जाम

Sat, 29 Aug 2026 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रक्षाबंधन के पर्व पर शुक्रवार को अकबरपुर बाजार में खरीदारी और आवागमन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते शहर की प्रमुख सड़कों पर दिनभर यातायात का दबाव बना रहा और रुक-रुककर जाम लगता रहा। रूरा रोड, ओवरब्रिज के नीचे और माती रोड पर कई बार वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के चलते बाजार में सड़क किनारे तक राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानें सजी रहीं। दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। इससे पहले से संकरी हो रही सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को धीमी गति से गुजरना पड़ा। जाम की स्थिति को ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य सवारी वाहनों ने भी बढ़ाया। कई वाहन सवारियां बैठाने और उतारने के लिए सड़क पर ही खड़े रहे। सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों के कारण यातायात का रास्ता और संकरा हो गया। ओवरब्रिज के नीचे स्थिति सबसे अधिक परेशानी वाली रही, जहां वाहनों की रफ्तार बार-बार थमती रही।
रूरा रोड और माती रोड पर भी त्योहार के कारण बढ़े यातायात दबाव से लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों के साथ पैदल राहगीरों को भी सड़क पर निकलने में परेशानी हुई। लोगों का कहना है कि त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रमुख बाजार और मार्गों पर यातायात व्यवस्था को और प्रभावी किए जाने की जरूरत है। हालांकि ओवरब्रिज और कानपुर जाने रोड पर यातायात पुलिस और पीआरडी के जवान वाहनों को बारी बारी से निकलवाते रहे। यातायात निरीक्षक विवेक यादव ने बताया कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कर्मी तैनात रहे। भीड़ होने के कारण कुछ परेशानी रही। सड़क पर जाम नहीं लगने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें