फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेट्रो की गजब मनमानी, सीवर लाइन पर बना दिए पिलर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जीटी रोड में कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित इम्पीरियर हाइट्स अपार्टमेंट में पिछले डेढ़ साल से सीवर भराव की समस्या से लोग परेशान हैं। मेट्रो निर्माण के दौरान सीवर लाइन पिलर के नीचे दब गई थी। इस वजह से नालों की सफाई नहीं हो पा रही। इससे परेशान अपार्टमेंट के लोगों ने 30 हजार रुपये खर्च कर सुपर सॉकर पंप खरीद लिया है। दो कर्मचारी लगाकर सुबह व शाम पानी खींचकर इंद्रानगर की तरफ बहाते हैं।
विज्ञापन

इम्पीरियर अपार्टमेंट में एक हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। इसी अपार्टमेंट के सामने डेढ़ साल पहले मेट्रो की ओर से काम खत्म कर दिया गया था लेकिन अपार्टमेंट की सीवर लाइन को शिफ्ट नहीं किया गया था। लाइनों के ऊपर पोल खड़े कर दिए गए हैं। इस वजह से इनकी सफाई नहीं हो पा रही। इसके चलते डेढ़ साल से अपार्टमेंट के अंदर पार्किंग में जलभराव हो जाता है।
यहां रहने वाले एएन अग्निहोत्री ने बताया कि दूषित पानी भरने की वजह से अपार्टमेंट के नीचे खड़ा होने मुश्किल हो जाता है। अधिकारी सुनवाई नहीं करते। गौरव ने बताया कि अपार्टमेंट का दूषित पानी दूसरी जगह पर बहाया जाता है। कई बार लोग इसका विरोध भी करते हैं। लोगों का कहना है कि अगर मेट्रो निर्माण के समय ही लाइनों को शिफ्ट कर दिया जाता तो जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन


मेट्रो निर्माण के बाद पिलर के नीचे सीवर लाइन दब गई है। उसका चैंबर भी तिराहे पर बना हुआ है। लाइनों को सफाई न होने से अपार्टमेंट का पानी बाहर नहीं निकल पाता।
-विजय शंकर गुप्ता
अपार्टमेंट के बाहर गुजरने वाली सीवर लाइन बंद है। इस वजह से दूषित पानी पार्किंग में भर जाता है। इस वजह से सभी लोगों ने मिलकर पंप खरीद लिया, इसी से पानी को खींचा जाता है। -रणवीर सिंह
विज्ञापन

इम्पीरियल हाइट्स अपार्टमेंट के बाहर चैंबर टूट गया था। इसे बनवा दिया गया है। नई लाइनों को बिछा दिया गया है। जल्द ही इसे चालू भी किया जाएगा।
शमीम, अधिशासी अभियंता, जलकल विभाग, जोन छह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें