कानपुर। जलनिगम की ओर से जिलेभर में हो रही बेतरतीब खोदाई से लोग परेशान हैं। दो साल पहले मेट्रो की ओर से जिस रास्ते में डायवर्जन किया गया था उसी रास्ते को जलनिगम ने खोद दिया। इस वजह से हर दिन कोई न कोई दो पहिया वाहन सवार गिर रहा है। कई लोगों की हड्डियां भी टूट चुकी हैं।
यूपीएमआरसी की ओर से कॉरिडोर दो के तहत काकादेव क्षेत्र में मेट्रो का निर्माण काम चल रहा है। इसके चलते डबल पुलिया से देवकी चौराहा होते हुए रावतपुर को जाने वाले रास्ता फरवरी 2024 से बंद कर दिया गया था। वैकल्पिक रूप से डबल पुलिया की तरफ से रावतपुर गुटैया क्राॅसिंग की ओर जाने वाले वाहन नीरछीरI चौराहे से बाएं मुड़कर टिप्सा ऑफिस, काकादेव कोचिंग मंडी, भदौरिया चौराहा, गणेश मंदिर रोड होते हुए देवकी चौराहा भेजे जा रहे हैं। इसमें भदौरिया चौराहा से गणेश मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर जलनिगम की ओर से एक माह पहले खोदाई करके सीवर लाइन बिछाई गई है। हालांकि मिट्टी का भराव तो कर दिया गया है लेकिन रास्ते को समतल नहीं किया गया। इससे गड्ढों की वजह से वाहन रुक-रुक कर निकलते हैं। दो पहिया वाहन सवार आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। आने वाले दिनों में देवकी चौराहा पर भी इंटर कनेक्शन के लिए खोदाई की जानी है। इसके अलावा आसपास की दुकानों का व्यापार भी चौपट हो चुका है। धूल की वजह से ग्राहकों ने दुकानों में आना बंद कर दिया है। I
II
Iदुकानों के बाहर भरा पानीI
Iभदौरिया चौराहा से कुछ आगे फास्ट फूड, कपड़े, चश्मा सहित अन्य दुकानों के बाहर पानी भरा हुआ है। इस वजह से दुकानों में ग्राहक आने से कतरा रहे हैं। दुकानदारों का आरोप है कि विभाग के लोग शिकायत न करने की धमकी देते हैं, क्योंकि नगर निगम के कुछ कर्मचारी क्षेत्र में ही रहते हैं। I
Iदिनभर उड़ती धूलI
Iनालियां भरी हुई हैं। पानी दुकान के सामने ही भर रहा है। इसके अलावा दिनभर उड़ती धूल की वजह से ग्राहक आने से कतराते हैं। - मोहम्मद चांदI
II
Iहर दिन वाहन चालक गिर रहेI
Iमेरी चश्मे की दुकान है। खोदाई वाली जगह को मोटरेबल कर दिया जाए तो चलने लायक सड़क हो जाएगी। हर दिन कोई न कोई गिरकर रहा है। -जमा खान I
II
Iमिट्टी दुकानों के आगे जमा हो गईI
I15 दिन पहले पानी की लाइन टूट गई थी। मिट्टी बहकर दुकानों के बाहर जमा हो गई थी। बारिश के दिन सड़क का बुरा हाल हो गया था। - अजय कुमार यादव,I
I-I
Iशिकायत करने में लगता डरI
I1076 पर शिकायत की तो दुकान के बाहर ही मलबा लगा दिया था। समस्या को लेकर शिकायत करने में भी डर लगता है। - चरण जीत सिंहI
I-I
Iइन सवालों के जलनिगम के पास नहीं हैं जवाबI
I- मेट्रो ने जब डायवर्जन किया तो उस सड़क पर खोदाई क्यों की गईI
I- डायवर्जन के समय विभागों से समन्वय किया क्या ?I
II
Iचार दिन पहले काम का निरीक्षण किया था। मिट्टी भराव का काम हो गया है। अगर कोई समस्या आ रही है तो अधिशासी अभियंता को मौके पर भेजेंगे। मेट्रो की ओर से डायवर्जन के संबंध में जानकारी नहीं है। - राजेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता, जलनिगमI