फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आरटीई पोर्टल दिनभर रहा सुस्त, हुए 900 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शनिवार को तकनीकी समस्या के कारण प्रभावित रही। बीएसए कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले भर में दिनभर में करीब 900 आवेदन ही दर्ज हो पाए। अभिभावकों का कहना है कि पोर्टल धीमा चल रहा है और फॉर्म भरने में अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन


इससे बच्चों के प्रवेश को लेकर चिंता बढ़ गई है। अब तक जिले में कुल 10,400 आवेदन ही हो सके हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी सरजीत कुमार सिंह ने बताया कि पोर्टल की तकनीकी समस्या प्रदेश भर में आ रही है, जिसे उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है और जल्द समाधान की उम्मीद है।

वहीं, आवेदन और सत्यापन प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए बीएसए ने शनिवार को कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि आवेदन के साथ-साथ सत्यापन कार्य भी समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि चयन प्रक्रिया प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें