फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग की चेतावनी: रहें सावधान, अभी एक हफ्ते तक यूपी के तमाम शहरों का रहेगा ये हाल

Tue, 31 Jul 2018 06:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- इसके पहले जुलाई 2012 में एक दिन में हुई थी 147 मिमी बारिश
- अगले दो दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया गया
विज्ञापन
1 of 11
डेमो पिक
बारिश ने पूरे यूपी में कहर बरपा रखा है। लगातार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त है। जलभराव से यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गयी है। वहीं मौसम विभाग ने फिर से यूपी के तमाम शहरों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी है। 
 
विज्ञापन

2 of 11
डेमो पिक
विभाग की मानें तो यूपी के आसपास के जिलों में कानपुर देहात, कन्नौज, उन्नाव, इटावा, बांदा, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, जालौन आदि क्षेत्र के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। यहां भारी बारिश का खतरा लगातार मंडरा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 11
डेमो पिक
मौसम विभाग के अनुसार अभी एक हफ्ते तक बारिश का यही हाल रहेगा। यूपी के तमाम शहरों में झमाझम बारिश की संभावना है। एेसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। 
 

4 of 11
डेमो पिक
सावन के पहले सोमवार को हुई झमाझम बारिश से यूपी के तमाम शहर अस्त-व्यस्त हो गए। जुलाई महीने की बात की जाए तो छह साल बाद बादल ऐसे जोरशोर से बरसे हैं कि एक दिन में 120 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

5 of 11
डेमो पिक
इसके पहले जुलाई 2012 में एक दिन में 147 मिमी बारिश हुई थी। भारी बारिश से भीषण जलभराव हुआ। कई जगह सड़कें धंस गईं, पेड़ गिरे, खंभे टूटे और बिजली गुल रही। चारों तरफ जाम लगा रहा। 
 
विज्ञापन

6 of 11
डेमो पिक
पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस महीने अभी तक 288.4 मिमी बारिश हो चुकी है। जुलाई के महीने मेें होने वाली औसत बारिश 350 मिमी से आंकड़ा अभी थोड़ा दूर है। अभी दो दिन ऐसी ही बारिश होते रहने की उम्मीद है। जोरदार बारिश से नमी तेजी से बढ़ी है। रात के समय में हवा में नमी 100 प्रतिशत तक जा पहुंची। एक दिन में 24 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
 
विज्ञापन

7 of 11
डेमो पिक
इसी तरह गर्मी के इस सीजन में पहली बार दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। अभी तक इतना तापमान रात के समय होता रहा है। रात का पारा 22 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो 25 डिग्री से ऊपर चल रहा था। बारिश की वजह से दिन का तापमान चार डिग्री और रात का तीन डिग्री नीचे आया।
 

8 of 11
डेमो पिक
- 259 मिमी इस सीजन में अभी तक की औसत बारिश। 
- 351 मिमी जून और जुलाई में अभी तक बारिश हो चुकी है। 
- 63.4 मिमी जून में बारिश हो चुकी है। 
- 288.4 मिमी जुलाई में बारिश हो चुकी है।
 

9 of 11
डेमो पिक
2008 में जुलाई में हुई थी 465 मिमी बारिश
सोमवार को जोरदार बारिश तो हुई लेकिन पूरे जुलाई में बारिश का आंकड़ा देखा जाए तो अभी काफी कम है। भारतीय मौसम विभाग ने 2008 से 2018 तक जुलाई में हुई बारिश का जो आंकड़ा जारी किया है, उसके मुताबिक जुलाई 2008 में सर्वाधिक 465 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी। 
 

10 of 11
डेमो पिक
पिछले कुछ वर्षों में जुलाई में हुई बारिश (मिलीमीटर में) 
2018 में अभी तक : 288 
2017 : 323.3
2016 : 309.6
2015 : 79.9
2014 : 213.6
2013 : 321.1
2012 : 406.1
 
विज्ञापन

11 of 11
डेमो पिक
सोमवार का तापमान
अधिकतम- 27  डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम- 22 डिग्री सेल्सियस

आर्द्रता
दिन में 98 प्रतिशत  
रात के समय 100 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें