भगवान शिव का प्रिय महीना सावन 28 जुलाई से शुरु हो चुका है। भोलेनाथ की आराधना कर उन्हें प्रसन्न करने का यह उत्तम समय है। शास्त्रों में उल्लेख है कि सावन के महीने में किया गया व्रत, अनुष्ठान कई गुना फलदायी होता है। ज्योतिषाचार्य डॉ. संजय श्रीवास्तव बता रहें हैं राशिवार पूजन विधि के बारे में...
विज्ञापन
राशिवार करें पूजन
2 of 9
डेमो पिक
मेष- मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, व्यापार में उन्नति होगी। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, शिव पूजन व बेल का फल अर्पण करने से लाभ होगा, संभंव हो तो बेल का पौधा लगाएं।वृष- भग्योन्नति के लिए विशेष श्रम करना होगा, भाई-बहन से सहयोग मिलेगा, किसी मित्र या पार्टनर से अपेक्षित लाभ मिलेगा, नंदी बैल की सेवा करें, दूध-दही का दान करें।
विज्ञापन
3 of 9
डेमो पिक
मिथुन- स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, कुटुंबजनों का विशेष सहयोग रहेगा, ससुराल से तनाव रहेगा, सहयोगियों व पुत्र से विशेष स्नेह व सहयोग प्राप्त होगा, शुभ समाचार पुत्र-पुत्री के संबंध में प्राप्त होंगे। अध्ययन में रुचि रहेगी, व्यापारिक तनाव रहेगा, गरीब कन्या को दान दें, गाय की सेवा करें।
कर्क- मानसिक तनाव रहेगा, जीवन साथी का सहयोग रहेगा, रिश्तेदारों में संबंध खराब हो सकते हैं, वाहन धीमा चलाएं, यात्रा सुखद रहेगी। दूर के क्षेत्रों से विदेश व्यापार से लाभ संभंव है। पीपल के वृक्ष का रोपण करें, कुत्ते को रोटी दें।
4 of 9
डेमो पिक
सिंह - इस राशि के जातकों का धन खर्चे की अधिकता रहेगी, यात्रा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, प्रियजनों से कलेश हो सकता है, सफेद चीज का दान करें, पक्षियों को दाना-पानी दें। कन्या- संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेंगे, मांगलिक कार्यों का विचार या वार्ता सफल रहेगी, माता के स्वास्थ्य में विशेष ध्यान दें, जामुन का पेड़ लगाएं, ससुराल से विशेष लाभ होगा, नंदी बैल की सेवा करें।
विज्ञापन
5 of 9
डेमो पिक
तुला- तुला राशि वालों के लिए यह मास विशेष लाभकारी रहेगा, सांसारिक सुखों में वृद्धि होगी, नए वस्त्र या वाहन का लाभ संभंव है, यदि मकान निर्माण संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
वृश्चिक- इस राशि वालों को कार्य में विशेष लाभ मिल सकता है, रुके हुए कार्य बनेंगे, मन प्रसन्न रहेगा, सुखद समाचार प्राप्त होंगे, माता-पिता की सेवा करें, गूलर का पौधा लगाएं।
विज्ञापन
6 of 9
डेमो पिक
धनु- इस राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, पारिवारिक झगड़ों का सामना करना पड़ सकता है, रोजगार के प्रति चिंतित रहेंगे। केले का पेड़ लगाएं। मकर- मकर राशि वालों को दैनिक व्यापार में वृद्धि प्राप्त होगी, धन आदि की प्राप्ति रहेगी, रुके हुए कार्य पूरे होंगे, गाय की सेवा करें।
विज्ञापन
7 of 9
डेमो पिक
कुंभ- इस राशि वालों को उदर विकार से सावधानी रखनी चाहिए, इस मास आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी, शिव जी को दूध चढ़ाएं, पीपल का पेड़ लगाएं।
मीन- इस राशि वाले व्यक्ति को लाभ होगा, आकस्मात धन लाभ संभंव है, सफेद चीज भोलेनाथ को अर्पण करें, ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा, रोगों से मुक्ति मिलेगी, मछली को दाना खिलाएं।
31 जुलाई को पड़ रही मंगलवारी चतुर्थी
8 of 9
डेमो पिक
- मंत्र जप व शुभ संकल्प की सिद्धि के लिए विशेष योग। - मंगलवारी चतुर्थी को किये गए जप-संकल्प, मौन व यज्ञ का फल अक्षय होता है। - मंगलवार चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना चाहिए।