फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाओं ने बदला रुख, तीन दिन तक यहां झमाझम बारिश झेलने को रहिए तैयार

Tue, 10 Jul 2018 11:00 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमाे पिक
यूपी के कानपुर शहर व आसपास के जिलों में पिछले दो दिनों से पुरवैया हवा का रुख मध्य क्षेत्र की तरफ हुआ है। इसकी वजह से देश के पूर्वी क्षेत्रों में सक्रिय मानसून के मध्य क्षेत्र में आने के संकेत मिले हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमाे पिक
माना जा रहा है कि 10 और 11 जुलाई को शहर में बारिश हो सकती है। वहीं, सोमवार को दिन के तापमान में तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई। पारा 40.4 डिग्री से गिरकर 37.6 डिग्री पर पहुंच गया। बादल होने और धूप एक दिन पहले की अपेक्षा नरम होने से उमस भी बढ़ी है। हवा में नमी का प्रतिशत दिन में तीन और रात में 11 प्रतिशत बढ़ा है। 
विज्ञापन

3 of 5
डेमाे पिक
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान और नीचे जाने की संभावना है। अनुमान है कि 11 से शुरू होने वाली बारिश अगले तीन दिनों तक रह सकती है। जिससे वातावरण में काफी नमी आ जाएगी। तापमान 35 से 36 डिग्री के आसपास आ सकता है। रात को होने वाली उमस से भी लोगों को छुटकारा मिलेगा।
 
 

4 of 5
डेमाे पिक
सक्रिय मानसून की वापसी से धान की रोपाई के लिए किसानों को जरूरत भर खेतों में पानी भी मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिक नौशाद खान का कहना है कि इस हफ्ते बारिश का असर शहर के साथ बुंदेलखंड क्षेत्रों में दिख सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमाे पिक
सोमवार को तापमान 
अधिकतम- 37.6 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम- 28.4 डिग्री सेल्सियस

आर्द्रता 
अधिकतम- 78 प्रतिशत
 न्यूनतम- 57 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें