फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परीक्षा पास करने के मैसेज हो रहे वायरल, विवि ने बताया फर्जी, सरकार ने नहीं दिया ऐसा कोई आदेश

Fri, 27 Mar 2020 04:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसजेएमयू (प्रतीकात्मक तस्वीर ) - फोटो : गूगल
विज्ञापन
विश्वविद्यालयों के सभी महाविद्यालयों की परीक्षाएं इस बार स्थगित रहेंगी। साथ ही प्रथम वर्ष के छात्रों को 50 से 65 फीसदी अंकों के साथ पास कर दिया जाएगा। दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष के छात्रों को उनके पिछले अंकों के आधार पर अंक मिलेंगे।
विज्ञापन


ये मैसेज व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से वायरल हो रहे हैं। छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी (सीएसजेएमयू) के कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव ने इस मैसेज को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से ऐसा कोई भी मैसेज जारी नहीं किया गया है। 

कोरोना वायरस के चलते विवि की परीक्षाएं स्थगित होने से सोशल मीडिया पर कई फर्जी मैसेज वायरल हो रहे हैैं। किसी में बिना परीक्षा पास किए जाने की सूचना है तो किसी मैसेज में सभी को एक औसत नंबर मिलने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


विवि प्रशासन को भी ऐसे कई मैसेज मिले हैं। इस पर कुलसचिव ने स्पष्टीकरण जारी किया है। कुलसचिव का कहना है कि छात्र ऐेसे किसी भी मैसेज के बहकावे में न आएं। विवि की वेबसाइट और मीडिया के माध्यम से मिलने वाली सूचनाएं ही सही हैं। 

ऑनलाइन पढ़ाई पर जोर 
कुलसचिव ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई को बढ़ावा दिया जाएगा। ऑनलाइन कोर्स, यूजीपीजी मूक कोर्स, ई-जी पाठाशाला, स्वयंप्रभा पोर्टल, सीईसी-यूजीसी यूट्यूब चैनल, नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से शिक्षक पढ़ाई करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें