फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: जिला अस्पताल में बाहर से आए 35 लोगों की हुई कोरोना जांच, घंटों बारी का इंतजार करते रहे लोग

Fri, 27 Mar 2020 02:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
महोबा में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर विभिन्न प्रांतों से काम करके जिले में लौटे लोगों की जांच का सिलसिला जारी है। 35 कोरोना संदिग्धों की गुरुवार को जांच कराई गई। सुबह से ही जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


एक-एक मीटर की दूसरी पर बनाए गए गोले में खड़े मरीज तीखी धूप के बीच खासे परेशान दिखे। घंटों इंतजार के बाद उनकी जांच हो सकी। हालांकि जांच के बाद किसी भी व्यक्ति के कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए। जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण को देखते हुए खास इंतजाम किए हैं।

जांच व इलाज के लिए आने वाले लोगों को एक-एक करके प्रवेश दिया जा रहा है। साथ एक-एक मीटर पर बनाए गए गोलों में मरीजों को खड़ा किया जा रहा है। लंबी लाइन में लगे तमाम लोग गोले में अपने नाम की पर्ची रखकर छाया में खड़े नजर आए। घंटों इंतजार के बाद लोगों की जांच हो सकी। डॉक्टर व कर्मचारी मास्क व दस्ताने पहनकर पूरी तरह सैनिटाइजर करते रहे।
विज्ञापन


दिल्ली समेत विभिन्न महानगरों से काम करके लौटे लौड़ी निवासी मनोज शिवहरे, जकरियापीर निवासी रामकली, गौरहारी निवासी निशा, सुभाषनगर निवासी सतेंद्र, टोलारावतन निवासी नरेंद्र, चरखारी निवासी बबलू, रतौली निवासी विशाल, दिनेश, श्रीनगर निवासी अखिलेश, इमिलिया निवासी संतोष समेत 35 लोगों की जांच कराई गई। डाक्टरों ने बताया कि किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नही मिले हैं। सभी से 14 दिन घर के अंदर रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें