फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेधावी छात्रों ने देखी विधानसभा की कार्यप्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को विधायक सुरेंद्र मैथानी ने गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र के 25 स्कूलों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को विधानसभा का भ्रमण कराया। विद्यार्थियों ने सदन की कार्यप्रणाली, संसदीय व्यवस्था और विधानसभा के इतिहास की जानकारी ली।
विज्ञापन

विधायक ने छात्रों को सदन के मुख्य कक्ष, बैठक व्यवस्था और संसदीय प्रक्रियाओं के बारे में बताया। इसके बाद दल ने विजिटर्स गैलरी और नवनिर्मित डिजिटल म्यूजियम का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने म्यूजियम में प्रदेश के राजनीतिक और ऐतिहासिक सफर से जुड़ी जानकारियां देखीं। भ्रमण के बाद विधायक ने छात्रों व शिक्षकों के साथ विधायक कैंटीन में भोजन किया। इस दौरान दीपक सिंह, वेणुरंजन भदौरिया, परमानंद शुक्ला, डॉ. रश्मी, रीता वर्मा, सुमन कुमारी, शिवदेवी और शिवपूजा मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें