फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में 10 ऑप्टोमेट्रिस्ट सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में रैपिड असेसमेंट ऑफ विजुअल इम्पेयरमेंट (रावी) सर्वेक्षण के समापन पर सोमवार को प्रमाण-पत्र वितरण समारोह हुआ। यह सर्वेक्षण सिद्धार्थनगर में तीन से 26 अगस्त तक आयोजित किया गया था। समारोह में 10 ऑप्टोमेट्रिस्टों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि सर्वेक्षण साइटसेवर्स इंडिया के सहयोग से हुआ। इसके आंकड़े और निष्कर्ष मेडिकल जर्नल द लैंसेट में प्रकाशित किए जाएंगे। सभी 10 ऑप्टोमेट्रिस्टों के नाम भी शोध पत्र में शामिल होंगे। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. परवेज खान और नोडल अधिकारी डॉ. पारुल सिंह, डीन पैरामेडिकल डॉ. डॉली रस्तोगी उपस्थित रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें