कानपुर। बाबूपुरवा में मेहता इंटरस्टेट ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर रखे गत्तों को चोरी करते युवक को कर्मचारियों ने पकड़ लिया। ट्रांसपोर्ट कर्मी सरोजनीनगर निवासी गगन दुबे की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 15 मई की दोपहर करीब तीन बजे युवक ट्रांसपोर्ट के बाहर रखे तीन गत्ते उठाकर ले जा रहा था। शक होने पर उसे पकड़ा गया। उसकी पहचान फतेहपुर के अशोकनगर निवासी अनुज तिवारी के रूप में हुई। इंस्पेक्टर बाबूपुरवा अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। (संवाद)