फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पारा सामान्य से एक डिग्री ऊपर, चलती रहेगी लू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पांच दिन के बाद अधिकतम तापमान ने सामान्य औसत को पार किया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16 जून के सामान्य औसत से एक डिग्री अधिक हो गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले पांच दिनों में बादल रहेंगे। लू जारी रहेगी। बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

राजस्थान के थार मरुस्थल से होकर आ रहीं उत्तर पश्चिमी गर्म हवाओं ने तपिश बढ़ा दी है। दोपहर को माहौल में नमी का प्रतिशत कम हो जाने से धूप और तीखी हो रही है। सुबह नमी नौ प्रतिशत बढ़कर 65 हो गई। दोपहर की नमी दो दिन से 33 प्रतिशत बनी हुई है। मानक के मुताबिक सुबह की नमी 70 और दोपहर की 40 प्रतिशत होनी चाहिए। सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि अभी मौसम गर्म रहेगा। पारा एक-दो डिग्री और बढ़ सकता है। बादल आते-जाते रहेंगे लेकिन वर्षा की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें