कानपुर। यूट्यूबर रणवीर अल्लावादिया की आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारी ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
अधिवक्ता मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि यूट्यूबर ने मां और पिता को लेकर अभद्र टिप्पणी की। यही नहीं, कहा कि भारत में करीब एक अरब इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं। इसमें गंदे, अश्लील, अनुचित शब्दों और इशारों का प्रयोग किया गया, जिससे भारत के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। ब्यूरो