फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में शान की सुरीली शाम: गार्डेनिया पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव, चांद सिफारिश पर झूम उठे छात्र

Sat, 21 Feb 2026 02:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गार्डेनिया पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव जेनेसिस 2के26 के अंतिम दिन बॉलीवुड गायक शान ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उन्होंने छात्रों को ईमानदारी और मेहनत का संदेश देते हुए कानपुर के प्रति अपना विशेष लगाव साझा किया।
विज्ञापन
गार्डेनिया पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव, बॉलीवुड गायक शान की प्रस्तुति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड गायक शान ने शुक्रवार को जैसे ही सीएसए ग्राउंड में चांद सिफारिश जो करता हमारी... गीत गाया पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। चारों ओर मोबाइल की फ्लैश लाइटें जगमगाने लगीं। बच्चे और अभिभावक अपनी सीटों से उठकर झूमने लगे। मौका था गार्डेनिया पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव जेनेसिस 2के26 के आखिरी दिन का। इसके बाद शान ने कुछ तो हुआ है..., तारे जमीं पर..., मैं हूं डॉन... और मुझसे है पहले का नाता कोई... जैसे गीतों ने समां बांधा। शान ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत में मस्ती है और मस्ती में मेहनत है इस सूत्र को हमेशा याद रखिए।

विज्ञापन

चीटिंग न खुद कीजिए और न ही किसी को करने दीजिए। यदि आप इसमें सफल हो गए तो जीवन में भी सफल हो जाएंगे। यहां प्रबंध निदेशक सुमन द्विवेदी, फाउंडर अनिल द्विवेदी, निदेशक नीलम द्विवेदी एवं मुख्य निदेशक सौरभ द्विवेदी मौजूद रहे। शान ने कानपुर से अपने विशेष संबंधों का उल्लेख करते हुए अपने अजीज मित्र अभिजीत भट्टाचार्य को याद किया। शान ने कहा कि कानपुर अपने आप में बहुत खास है। उन्होंने कहा हम लखनऊ में नहीं हैं, हम कानपुर में हैं यहां पहले आप वाला रिवाज नहीं है बस आगे बढ़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें