कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व एसपी केके चौधरी।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। पंचायत चुनाव व होली त्योहार को लेकर डीएम ने गुरुवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने व होलिका दहन स्थल का निरीक्षण करने को निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने पंचायत चुनाव व होली त्योहार के मद्देनजर आबकारी विभाग व ठेका संचालकों को निर्देश दिए कि अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाएं। उन्होंने सभी शराब दुकानों का निरीक्षण करने को भी कहा। कहा कि निर्धारित मात्रा में शराब दी जाए। शराब विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध शराब की बिक्री पाए जाने पर ठेके का लाइसेंस रद्द कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
डीएम ने कहा कि दहन स्थल का निरीक्षण कर लें। पुलिस अधिकारी शांति समिति की बैठक करें। इस दौरान एसपी केशव कुमार चौधरी, उप आबकारी आयुक्त शिवहरि मिश्रा, एसडीएम व शराब ठेकेदार मौजूद रहे।