फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्टर से स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीनेशन का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ कर्मी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। शुक्रवार को माती के ईको पार्क में डीएम की अध्यक्षता में कोरोना टीकाकरण को लेकर बैैठक हुई। प्रोजेक्टर के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान डीएम ने कहा कि टीकाकरण के दौरान सामाजिक दूरी का पालन जरूर किया जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बैठक में डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि 11 जनवरी को ड्राई रन को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। साथ ही टीकाकरण के दौरान कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि टीकाकरण किसी के दबाव में आकर न करें। बाद में स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से टीकाकरण का डेमो दिखा प्रशिक्षित किया गया। टीकाकरण प्रभारी डिप्टी सीएमओ डॉ. एमके जतारया ने बताया कि टीकाकरण के लिए विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दे दिए गए हैं। जिले में जिला अस्पताल सहित छह अन्य अस्पतालों में टीकाकरण किया जाएगा। कार्यक्रम में उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को कई अन्य जानकारी दी। इस दौरान सीडीओ सौम्या पांडेय, एसपी केशव कुमार चौधरी, सीएमओ डॉ. राजेश कटियार, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, अपर सीएमओ डॉ. वीपी सिंह, एसडीएम आरसी यादव, सदर एसडीएम राजीव राज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें