फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहमई में डीएम और एसपी ने लगाई चौपाल

विज्ञापन
बेहमई के समाधि स्थल पर श्रद्धाजंलि देते डीएम व एसपी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। यमुना बीहड़ पट्टी के बेहमई गांव में गुरुवार को डीएम व एसपी ने चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। इसके पहले दोनों अफसरों ने बेहमई कांड में मारे गए लोगों की समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। चौपाल में बेहमई के अलावा आसपास के करीब दस अधिक गांवों के जरूरतमंद ग्रामीण पहुंचे थे। उन्हें सर्दी से बचाव के लिए तीन सौ कंबल बांटे। वरासत के मामलों में 211 लोगों नई खतौनी सौंपी गई।
विज्ञापन

चौपाल के दौरान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। आयुष्मान कार्ड, आवास योजना, विधवा, दिव्यांग और वृद्धावस्था पेंशन के बाबत जानकारी ली। शिकायतों को जल्द ही निस्तारित करने का भरोसा दिया। बच्चों से स्कूल में होने वाली सुबह की प्रार्थना सुनीं। जरूरतमंदों तीन सौ लोगों को कंबल बांटे। गांव के ग्रामीण, साधु संत, महिलाएं शामिल रहीं। गांव के 110 बच्चों को गरम कपड़े दिए। स्कूली बच्चों को स्वेटर बांटे। 16 ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड सौंपे। वरासत के मामलों के बाबत ग्रामीणों से जानकारी ली। कई ग्रामीणों ने वरासत दर्ज न होने की समस्या बताई। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए लेखपाल को गांव में रुककर मामलों का निस्तारण करने के लिए कहा।
चौपाल में सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। डीएम ने कहा कि दूध न देने वाली गायों व उनके बछड़ों को छुट्टा न छोड़ें। प्रदेश सरकार गाय के भरण पोषण के लिए प्रतिदिन 30 रुपये के हिसाब से सहायता दे रही है। एसपी केशव कुमार चौधरी ने कानून व्यवस्था कायम रखने पर चर्चा की। साथ महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ व किसी भी तरह के शोषण से बचने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर एसडीएम रमेश चंद्र, सीओ राजाराम चौधरी, तहसीलदार लखन लाल राजपूत, बीडीओ भगवान सिंह, बेहमई के प्रधान जयवीर सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें