फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय परिसर में टीन शेड निर्माण पर अधिवक्ताओं ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
टीन शेड़ बनाए जाने के विरोध में बैठक करते अधिवक्ता। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती न्यायालय परिसर में वादकारियों के लिए सांसद निधि से 50 लाख रुपये खर्च करके टिन शेड बनाया जा रहा है। जबकि पहले से ही दो टिन शेड बने हैं। उनका कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा है। उसी स्थान पर तीसरे टिनशेड के निर्माण पर अधिवक्ताओं ने आपत्ति जताई है। शुक्रवार को बैठक कर अधिवक्ताओं ने मामले की शिकायत लोकायुक्त से करने रणनीति बनाई है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता डीएन सचान ने कहा कि अधिवक्ताओं के बैठने के लिए सुरक्षित स्थान नहीं है। चेंबरों का निर्माण अधूरा है। न्यायालय से दूर परिसर के एक कोने में लगातार टिन शेड बनाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसकी शिकायत लोकायुक्त से की जाएगी। अधिवक्ता जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि टिन शेड बनाकर अधिवक्ताओं को न्यायालय भवन से बाहर करने की तैयारी है। टिन शेड के नीचे असुरक्षित ढंग से बैठने पर मजबूर किया जाएगा। अधिवक्ता अरविंद राठौर ने कहा कि अधिवक्ताओं को असुरक्षित तरीके से बैठाने की व्यवस्था का विरोध किया जाएगा। एकीकृत बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ कटियार ने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए न तो चेंबर का निर्माण कराया जा रहा है और न ही भूमि का आवंटन हो रहा है। कहा कि कुछ अधिकारी चेंबर के नाम पर अधिवक्ताओं के बीच आपस में झगड़ा कराना चाहते हैं। बैठक के दौरान राधेश्याम कटियार, प्रशांत मिश्रा, शिवगिरजा शंकर पाल, जितेंद्र बाबू, विनय कुमार, सजेब सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें